अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर शराब का सेवन करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक जगह में शराब का सेवन करने वाले नरेश मरावी, मोहन सिंह मरावी, विश्वनाथ कश्यप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा के सार्वजनिक जगह में कुछ लोगों के द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा है।