अकलतरा: अकलतरा नगर पालिका में बिना टेंडर के गौण खनिज खर्च करने के मामले में 5 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
दरअसल, अकलतरा नगर पालिका में 2 करोड़ 13 लाख रुपये से काम कराए गए थे। अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने गौण खनिज की राशि की अनियमितता का मुद्दा विधानसभा में उठाया। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग ने अकलतरा नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ समेत 5 अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।