अकलतरा: परसाहीनाला गांव सहित जिले में जिला प्रशासन ने 2 नाबालिगों की शादी रुकवाई, 30 दिनों में 20 नाबालिगों की रुकवाई जा चुकी है
जिले में लगातार नाबालिगों की शादी रुकवाई जा रही है और जिला प्रशासन ने आज फिर 2 नाबालिगों की शादी रुकवाई है। जिले के जुनाडीह गांव में और अकलतरा क्षेत्र के परसाहीनाला गांव में नाबालिगों की शादी रुकवाई गई है। दरअसल, टीम को सूचना मिली थी कि नाबालिगों की शादी हो रही है, सूचना के बाद महिला व बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम ने दबिश दी।