बेल्थरा रोड: सीयर पुलिस चौकी में होली और रमजान को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
सीयर पुलिस चौकी पर रविवार को पुलिस प्रशासन ने होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक की। जो 4 बजे तक चला। जहां प्रशासन ने दोनों त्यौहार को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की लोगों से अपील की। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। उन्होंने सभी वर्गों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।