बेल्थरा रोड: बाइक के धक्के से वृद्ध घायल, सीयर सीएचसी के डॉक्टर ने किया रेफर
सिकंदरपुर मार्ग पर हरदिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने शिवकुमार 60 वर्ष नामक वृद्ध व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और निकल भागे। घटना शुक्रवार रात की है । आसपास के लोगों की मदद से जख्मी को तत्काल उपचार के लिए सीयर सीएचसी ले आया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।