बेल्थरा रोड: नोटिस के बावजूद पिता-पुत्र ने सार्वजनिक रास्ते पर बना दी निजी शौचालय की टंकी, उभांव थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगरपंचायत के पुरानी स्टेट बैंक गली में नगरपंचायत के नोटिस को ठेंगा दिखाकर दबंगई करना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। सार्वजनिक रास्ते में निजी शौचालय की टंकी बनाने के मामले में नगरपंचायत ने बड़ी कार्रवाई की है। लिपिक के लिखित तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने वार्ड संख्या एक निवासी सूर्य कुमार एवं प्रवीण कुमार गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया।