बेल्थरा रोड: 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने निकली छात्रा को शिक्षक ने भगा लिया, उभांव थाना में तीन शिक्षकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
उभांव थाना क्षेत्र के एक स्कूल पर सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची छात्रा को स्कूल का शिक्षक ही बहला फुसलाकर ले भागा। किशोरी को भगाने में स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया। जिसके कारण किशोरी के पिता के लिखित तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने देर रात तीन शिक्षक समेत अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।