बेल्थरा रोड: करीमगंज गांव के पास सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त मिली कार, अचेत अवस्था में पाया गया चालक
उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर करीमगंज गांव के समीप सड़क किनारे एक कार शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हालत में मिला। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था और टायर भी फट गया था जबकि कार के अंदर चालक अचेत मिला। जिसे उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।