बेल्थरा रोड: चंदायर बलीपुर गांव में बन रहे नाली का ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
सीयर ब्लॉक के चंदायर बलीपुर गांव में प्रधान के द्वारा बनाया जा रहा नाली विवाद का कारण बना हुआ है। जिसके कारण एसडीएम ने मामले में बीडीओ को जांच एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। गांव निवासी जैकी, विनोद कुमार, कमला देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी, मीना देवी, दीपक कुमार, अनिल कुमार, गोपीनाथ समेत अनेक ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध किया।