हरिद्वार: यातायात पुलिस ने वनवे में घुसने वाले व्यवसायिक वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, चंडी घाट क्षेत्र में काटे 17 चालान
शहर के आंतरिक मार्गों को यातायात जाम की व्यवस्था से छुटकारा दिलाने के लिए रविवार शाम यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान वनवे में घुसने वाले व्यावसायिक वाहनों के चालान काटे गए। चंडी घाट क्षेत्र में इस दौरान पुलिस ने 17 चालान काटे। यातायात पुलिस के प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी को सीज करने की चेतावनी दी गई।