हरिद्वार: पहली बारिश में हुई अव्यवस्था से नाराज कांग्रेसियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में नाले में उतर कर बजाए ढोल
मानसून के पहली बारिश में ही शहर में अव्यवस्था ने राज्य सरकार और नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। रविवार को नाराज कांग्रेसियों ने ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इंडस्ट्रियल एरिया के गंदे नाले में उतर कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि लोग बारिश के नाम से अब डर रहे हैं और अगर बारिश ज्यादा हुई तो बाढ़ जैसे हालात होंगे।