हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में दर्शन की लाईन में महिला के गले से सोने की चैन झपटने वाले दो महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
नगर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में ही चैन स्नैचिंग करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार को मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की लाइन में बिहार के औरंगाबाद से आई एक महिला लगी थी तभी दो महिलाओं ने उसके गले से चैन छीन ली। पकड़ी गई दोनों महिलाएं प्रीती और पूनम यूपी के गाजीपुर की निवासी हैं।