हरिद्वार: गाजियाबाद में फिर से होगी विश्व धर्म संसद, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री ने जूना अखाड़े में की वेबसाइट लॉन्च
यूपी के गाजियाबाद में फिर से विश्व धर्म संसद होने जा रही है। आज जूना अखाड़े में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, महामंत्री महंत हरीगिरी महाराज ने धर्म संसद की वेबसाइट को लांच किया। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक समेत कई संत मौजूद रहे। बता दे की साल 2021 में हुई धर्म संसद के बाद कई संतो को जेल जाना पड़ा था।