हरिद्वार: यूपी के बिजनौर निवासी युवक को GRP ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी के तीन मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
GRP ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से चोरी हुए दो मोबाइल की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी के आधार पर यूपी के बिजनौर निवासी आरोपी युवक सतेंद्र को गिरफ्तार कर GRP ने कुल 3 मोबाईल बरामद किए हैं। आरोपी ने बीते 24 घंटों में रेलवे स्टेशन परिसर से 2 यात्रियों के मोबाइल चोरी किए थे।