हरिद्वार: दिन भर चले रेस्क्यू अभियान के बाद हरकीपौड़ी क्षेत्र में गंगा से निकाली गईं कुल पांच कार, SDM अजयवीर सिंह ने दी जानकारी
शनिवार शाम खड़खड़ी शमशान घाट के पास भारी बारिश के चलते आए उफान में 8 कार बह गई थीं। रविवार को हरकीपौड़ी और आसपास के क्षेत्र में एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर कुल पांच कार निकाल ली गई हैं। गंगा घाटों तक भारी क्रेन पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। SDM अजयवीर सिंह ने मीडिया को जारी बयान में यह जानकारी दी।