एसपी ने भेलावर थाना का किया औचक निरीक्षण
जहानाबाद। रात्रि में पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने भेलावर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों, केस डायरी लेखन, ओडी ड्यूटी, सीसीटीवी प्रणाली, मालखाना एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभिलेखों को अद्यतन रखने, अनुसंधान कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया।