नगर थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बुधवार की रात नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों, केस डायरी लेखन, ओडी ड्यूटी, सीसीटीवी प्रणाली, मालखाना एवं सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।
एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अभिलेखों के संधारण, केस डायरी लेखन और ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन और रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।