मुंगावली: मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर 11 सितंबर को खुजराई में होगा आयोजित
मुंगावली विकासखंड की ग्राम पंचायत खुजराई में 11 सितंबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने गुरुवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शासन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कलेक्टर साकेत मालवीय और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी और पात्र मामलों का मौके पर निराकरण कराया जाएगा।