बड़गांव: पर्यटन क्षेत्रों में 24 घंटे एम्बुलेंस व्यवस्था की मांग को लेकर कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पर्यटन क्षेत्रों में 24×7 एम्बुलेंस व्यवस्था की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ने जिलाध्यक्ष प्रतीक नागर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर नमित मेहता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चांदपोल, आरएमवी पार्किंग, जगदीश चौक व रानी रोड जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित स्टाफ व त्वरित चिकित्सा सुविधा की मांग की गई।