बड़गांव: डीएसटी और प्रतापनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र से 20 दिन से फरार प्रतिबंधित ड्रग्स के सप्लायर को किया गिरफ्तार
डीएसटी व प्रतापनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 दिन से फरार प्रतिबंधित ड्रग्स सप्लायर कुबेर कुमार उर्फ कमलेश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी योगेश गोयल के निर्देश तथा एएसपी उमेश ओझा व सीओ सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में की गई।