बड़गांव: उदयपुर: एसआईआर ड्राफ्ट सूची की गहन जांच हो, प्रतिदिन देनी होगी रिपोर्ट: रघुवीर सिंह मीणा
उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर एसआईआर प्रक्रिया और जन-जागरण अभियान को लेकर बैठक हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि नई ड्राफ्ट मतदाता सूची और ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) सूची का बूथ स्तर पर गहन अध्ययन कर जाँच करें।