बड़गांव: नाई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में लगाई आग, अंदर सो रहा था परिवार, नाबालिग लड़की को ले जाने की कोशिश की
नाई थाना क्षेत्र के पई गांव में देर रात 4 बदमाशों ने एक घर में आग लगा दी। परिवार अंदर सो रहा था। हमलावरों ने बाइक जलाई और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को उठाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के जागने पर भाग निकले। केलूपोश घर व सामान जलकर राख हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।