बांसगांव: बेलीपार के बेतउवा उर्फ चनउ निवासी दो हत्यारोपियों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
हत्या का घटना कारित करने के आरोप में दोष सिद्ध होने पर शुक्रवार को गोरखपुर की एसजे/पीसी न्यायालय ने बेलीपार इलाके के दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है व प्रत्येक को 54-54 हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया। दोनों की पहचान बेलीपार इलाके के बेतउवा उर्फ चनउ गाँव के निवासी कुलदीप यादव व देश दीपक यादव पुत्रगड़ रामचंद्र यादव के रूप में हुई है।