बांसगांव: बैदौली बाबू गाँव में जल जीवन मिशन परियोजना से उपकरणों की चोरी, चार सौ घरों में वाटर सप्लाई का काम ठप
बांसगांव क्षेत्र के बैदौली बाबू गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा जल जीवन मिशन परियोजना के उपकरणों की चोरी कर ले जाने से वाटर सप्लाई का काम ठप पड़ गया है। बताते हैं दो माह पूर्व भी यहां पर चोरी की घटना को अंजाम दिया चुका है। उस घटना का खुलाशा न होने से चोरों का मनोबल ऊंचा होता जा रहा है। विभाग की तरफ से घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दे दी गयी है।