बांसगांव: गगहा के कुसमौरा बुजुर्ग में ई-रिक्शा को टैंकर ने मारी ठोकर, दो लोग घायल, चालक को कटर से काटकर निकाला गया बाहर
गगहा थाना क्षेत्र के कुसमौरा बुजुर्ग के पास मंगलवार की शाम 6 बजे के आसपास विपरीत दिशा में आ रही ई रिक्शा में सामने से आ रही टैंकर ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से ई रिक्शा सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने ई रिक्शा को सीधाकर अंदर बैठे एक युवक को निकाला 108 न पर व गगहा पुलिस को सुचना दी। ई रिक्शा चालक गाड़ी में बुरी तरह फंसा हुआ था उसे निकालने का प्रयास किया।