बांसगांव: बाँसगाँव पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोरखपुर जनपद के बाँसगाँव थाने की पुलिस ने बुधवार को हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त की पहचान बांसगांव इलाके के गुआर गांव के निवासी स्वर्गीय रामलखन के पुत्र विजय बहादुर उर्फ जितन के रूप में हुई। विजय बहादुर उर्फ जितन ने एक व्यक्ति के सर पर जान से मारने की नीयत से डंडे से हमला कर दिया था।