बांसगांव: पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने नगर पंचायत उनवल के मीटिंग हाल में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि की उपस्थिति में सभासदों के साथ की बैठक
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने नगर पंचायत उनवल के सभागार में स्थानीय नागरिकों व सभासदों के साथ एक बैठक किया। इस दौरान खजनी के थाना अध्यक्ष सदानंद सिंहा के अलावा चौकी प्रभारी उनवल राजीव कुमार तिवारी व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे भी मौजुद। एसपी साउथ ने बताया कि खजनी थाने के क्राईम रिकार्ड के अनुसार उनवल में सर्वाधिक 42 मुकदमे हल्के मारपीट के दर्ज हैं।