लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान रोको-टोको अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन जांच
बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात्रि गश्ती के दौरान लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में मध पदार्थ एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक लगाने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया गया. गुरुवार अपराह्न 1:42 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा की गई. जगह-जगह बैरियर लगाकर आने जाने वालों की तलाशी ली गई.