निम्बाहेड़ा: राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ निम्बाहेड़ा में उबाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में निम्बाहेड़ा में हिंदू संगठनों और मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने प्रदर्शन किया। मंडी चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद का पुतला फूंका। जिसकी जानकारी बुधवार को सांय सवा 7 बजे दी गई।