निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा निस्तारण किया गया
मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त 30 वाहनों का बुधवार को निम्बाहेड़ा के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा नीलामी कर निस्तारण किया गया। जिसकी जानकारी बुधवार को साँय सवा 7 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी। नीलामी में 09 दोपहिया, 19 चौपहिया और 2 भारी वाहन शामिल थे, जिससे सरकार को करीब 41 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।