निम्बाहेड़ा: कनेरा में अफीम तस्करी के आरोपी को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
कनेरा थाना पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक अफीम की तस्करी के आरोपी भंवरलाल धाकड़ को न्यायालय में पेश कर आठ दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाएगी। जिसकी जानकारी सोमवार को सांय 5 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गयी। रविवार को पुलिस ने महिंद्रा थार जीप से 102 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त की थी।