निम्बाहेड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने जलिया चेकपोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान 5 किलो 688 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एमपी-राजस्थान बॉर्डर स्थित जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान 5 किलो 688 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से अफीम की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल और अवैध अफीम जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी एमपी के नीमच जिले के रहने वाले हैं। जिसकी जानकारी सोमवार को सांय सवा 4 बजे प्रेस नोट जारी कर दी है।