निम्बाहेड़ा: मां कर्मा बाई जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, भाजपा पदाधिकारियों सहित पूर्व विधायक रहे मौजूद
निम्बाहेड़ा में श्री कृष्ण भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की जयंती पर घाणावार तेली समाज द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री चारभुजा नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट नोहरे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस नोहरे पहुंची। जिसकी जानकारी मंगलवार को सांय 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी। मार्ग में विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।