निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी 27 मार्च से 1 अप्रैल तक रहेगी बंद
निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी में रंगतेरस, रमजान के अंतिम शुक्रवार और वार्षिक खाताबंदी के कारण 27 मार्च से 1 अप्रैल तक अवकाश रहेगा। मंडी सचिव संतोष कुमार मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान किसान अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी में न लाएं। जिसकी जानकारी मंगलवार को साँय सवा 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी। अवकाश के बाद 2 अप्रैल से मंडी में पुनः चालू होगी।