साहेबपुर कमाल में कृषि विभाग की बड़ी छापेमारी, करीब 700 बोरा अवैध उर्वरक जब्त।
जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साहेबपुर कमाल प्रखंड के हिराटोल एवं रघुनाथपुर करारी में छापेमारी कर करीब 700 बोरा अवैध उर्वरक, 500 बोरा जिंक, 300 खाली बोरा एवं उर्वरक निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नकली एवं अवैध उर्वरक के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
IPRD Bihar
#begusarai
Agriculture Department
#cmsamrat