त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान, 12 प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक डॉ. संजय चौधरी द्वारा जिले के विभिन्न अनुमंडलों में होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान कुल 12 प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु पटना प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
IPRD Bihar
#begusarai