जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं, अभियान बसेरा-2, गुरु संत रविदास विकास शिविर, कायाकल्प अभियान, जन शिकायतों एवं लोक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में छठ महापर्व के मद्देनजर खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, SDRF टीम एवं लाइफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सड़क खुदाई एवं निर्माण कार्यों में नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनहित से जुड़े कार्यों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
#samratchoudhary