जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनीं आम नागरिकों की समस्याएं, 40 आवेदन प्राप्त
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, परिमार्जन, अतिक्रमण, रास्ता, आधार कार्ड एवं पेंशन सहित अन्य मामले शामिल रहे।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवेदनों का एक सप्ताह के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया।
जनहित में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।
IPRD Bihar
#easeofliving
#begusarai