बक्सर: बुधवार शाम से लापता युवक का शव गुरुवार को तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी
Buxar, Buxar | Jul 3, 2025 नगर के चरित्रवन स्थित मां काली मंदिर के बगल मे बने तालाब से गुरुवार की 11:00 दिन में एक युवक का शव बरामद किया गया. शव बरामद होने की खबर मिलते ही इलाके मे सनसनी फैल गई और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगो ने तालाब में शव देखे जाने की सूचना वार्ड पार्षद दीपक सिंह को दी. इसके बाद वार्ड पार्षद ने तुरंत इस घटना से नगर थाना की पुलिस को अवगत कराया