समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 31 अगस्त 2026
बक्सर जिलाधिकारी द्वारा जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन
मझरिया में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, जीविका दीदी को मिला स्वरोजगार का अवसर
आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा बक्सर जिले के खुटहा पंचायत अंतर्गत मझरिया गांव में जीविका सुधा बिक्री केंद्र (JSBK) का शुभारंभ किया गया।
केंद्र का आवंटन संगम संकुल स्तरीय संघ (CLF) के अंतर्गत हीरा जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती चांदनी देवी को किया गया है।
जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुधा के दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जीविका की महिला सदस्यों को स्वरोजगार एवं नियमित आय का अवसर प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को अपना व्यवसाय संचालित करने, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।
जिला पदाधिकारी ने जीविका सुधा बिक्री केंद्र को ग्रामीण महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। केंद्र के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को दूध एवं विभिन्न दुग्ध उत्पाद पंचायत स्तर पर आसानी से उपलब्ध होंगे, वहीं श्रीमती चांदनी देवी को एक स्थायी आजीविका गतिविधि से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
जीविका सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधा उत्पादों की पहुंच बढ़ने के साथ-साथ महिला उद्यमिता, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
जीविका सुधा बिक्री केंद्र ग्रामीण महिलाओं को केवल व्यवसाय का अवसर ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता, नियमित आय और सम्मानजनक आजीविका की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला परियोजना प्रबंधक बक्सर, सहित संगम संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) के प्रतिनिधि, कॉम्फेड के कर्मी, जीविका के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary JEEVIKA Bihar #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar
7 views | Buxar, Bihar | Aug 31, 2026