Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
buxar676
Previous slide
Next slide
दो दिन से लापता वृद्ध का शव मिला काव नदी किनारे, हत्या की आशंका विस्तृत खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में है
Buxar, Buxar
| Aug 31, 2026
MORE NEWS
'बक्सर beats' अंतर्गत युवाओं के द्वारा दिए गए रचनात्मक सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन इसी क्रम में नई सोच, नई पहल के साथ जल्द ही आपके साथ पुनः जुड़ेगी @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #bihar #bihar #buxarbeats
Buxar, Bihar | Aug 31, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 31 अगस्त 2026 जिला उद्योग केंद्र, बक्सर में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र बक्सर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक की गई। बैठक में संबंधित योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु सभी संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पारंपरिक उत्पादों की इकाइयों की स्थापना के स्थान पर ऐसी औद्योगिक इकाइयों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया। जिनमें उत्पादों का Value Addition मूल्य संवर्धन) किया जाता हो, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसरों में वृद्धि हो सके। उद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत समीक्षा अवधि में 13 लाभुकों के ऋण स्वीकृत किए गए। जिनमें कुल 1,18,15,300 की राशि शामिल है। वहीं 14 लाभुकों को ऋण का भुगतान किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 1,12,23,900 की राशि वितरित की गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, एमएसएमई मित्र, जिला संसाधन सेवी, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं संबंधित लाभुक उपस्थित थे। बैठक के दौरान उद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाने तथा ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary Industries Department, Bihar #IPRDBihar #bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #buxar
Buxar, Bihar | Aug 31, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 31 अगस्त 2026 "सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी", आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 110 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 110 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 45 राजस्व विभाग, 45 विकास से एवं 20 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जनसहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar @top fans जिला प्रशासन बक्सर Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Aug 31, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 31 अगस्त 2026 जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व कार्यों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद ई-म्यूटेशन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस संबंध में इटाढ़ी, राजपुर, नावानगर, चक्की, चौगाई, चौसा एवं ब्रह्मपुर के अंचलाधिकारियों से कारण-पृच्छा करते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, एक सप्ताह के अंदर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परिमार्जन प्लस के कार्यों की समीक्षा के दौरान बक्सर अंचल में प्रगति काफी धीमी पाई गई। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अंचलाधिकारी, बक्सर से कारण-पृच्छा करते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के दौरान भी अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। पूर्व की कई बैठकों में सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रगति असंतोषजनक पाई गई। इस संबंध में अपर समाहर्ता, बक्सर को कार्य में लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पंचायत विकास दिवस की समीक्षा के क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले शिविर में संबंधित पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण शिविर के उद्देश्य की पूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। इस पर अनुपस्थित पदाधिकारियों से कारण-पृच्छा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त, बक्सर को दिया गया। साथ ही, शिविर में सभी संबंधित पदाधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। पंचायत सहयोग शिविर की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में आयोजन से पूर्व स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण आमजन को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में सभी नोडल पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर के आयोजन से पूर्व जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, दीपावली पर्व तक सभी विद्यालयों की दीवारों एवं कमरों में रंग-रोगन का कार्य पूर्ण कराने तथा प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को अनिवार्य रूप से शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। विगत दिनों निरीक्षण के क्रम में अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव जाने वाले मार्ग पर सड़क मरम्मत हेतु सड़क के किनारे ईंट रखे पाए गए थे, जिसके कारण आवागमन करने वाले वाहनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था तथा दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई थी। पूर्व की बैठक में भी ईंट की सोलिंग कर रोलर के माध्यम से समतलीकरण कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद संबंधित कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं लेने पर अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव को संबंधित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के विरुद्ध न्यायसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बक्सर नगर परिषद अंतर्गत बाईपास सड़क की मरम्मत के संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बक्सर को तत्काल सड़क का समतलीकरण कराने तथा वन विभाग से समन्वय स्थापित कर अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए उक्त सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत निवारण के अंतर्गत अतिक्रमण से संबंधित पारित आदेशों के आलोक में कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमरांव को संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा कर अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को कृषक निबंधन से संबंधित निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी अंचलाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों, बक्सर एवं डुमरांव को नियमित रूप से तटीय इलाकों की निगरानी करने तथा आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत सभी टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमरांव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar
Buxar, Bihar | Aug 31, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 31 अगस्त 2026 बक्सर जिलाधिकारी द्वारा जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन मझरिया में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, जीविका दीदी को मिला स्वरोजगार का अवसर आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा बक्सर जिले के खुटहा पंचायत अंतर्गत मझरिया गांव में जीविका सुधा बिक्री केंद्र (JSBK) का शुभारंभ किया गया। केंद्र का आवंटन संगम संकुल स्तरीय संघ (CLF) के अंतर्गत हीरा जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती चांदनी देवी को किया गया है। जीविका सुधा बिक्री केंद्र योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुधा के दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जीविका की महिला सदस्यों को स्वरोजगार एवं नियमित आय का अवसर प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को अपना व्यवसाय संचालित करने, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा। जिला पदाधिकारी ने जीविका सुधा बिक्री केंद्र को ग्रामीण महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। केंद्र के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को दूध एवं विभिन्न दुग्ध उत्पाद पंचायत स्तर पर आसानी से उपलब्ध होंगे, वहीं श्रीमती चांदनी देवी को एक स्थायी आजीविका गतिविधि से जुड़ने का अवसर मिलेगा। जीविका सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधा उत्पादों की पहुंच बढ़ने के साथ-साथ महिला उद्यमिता, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। जीविका सुधा बिक्री केंद्र ग्रामीण महिलाओं को केवल व्यवसाय का अवसर ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता, नियमित आय और सम्मानजनक आजीविका की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला परियोजना प्रबंधक बक्सर, सहित संगम संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) के प्रतिनिधि, कॉम्फेड के कर्मी, जीविका के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary JEEVIKA Bihar #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar
Buxar, Bihar | Aug 31, 2026
दिव्यांग बच्चों की पहचान कर दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ चलाए जा रहे योजनाओं के विषय में जानकारी हेतु:- सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर @followers CMO Bihar Buxar Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Social Welfare Department, Government of Bihar #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Aug 31, 2026
अच्छी खबर : गरीब ब्राह्मण की मदद के लिए आगे आई विश्वामित्र सेना बक्सर खबर। आइए आज एक अच्छी खबर देखते हैं। इटाढ़ी प्रखंड के बहुआरा गांव के रहने वाले पिंटू मिश्रा बहुत की कठिन परिस्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। इनकी मदद के लिए रविवार को विश्वामित्र सेना के राजकुमार चौबे पहुंचे। आइए देखते हैं इससे जुड़ी रिपोर्ट।
Buxar, Buxar | Aug 31, 2026
चेतावनी बिंदु को छू गया है गंगा का पानी
Buxar, Buxar | Aug 31, 2026