समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 31 अगस्त 2026
"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी", आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई
आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 110 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जनता दरबार में प्राप्त कुल 110 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 45 राजस्व विभाग, 45 विकास से एवं 20 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।
जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।
जिला प्रशासन बक्सर जनसहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar @top fans जिला प्रशासन बक्सर Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
2 views | Buxar, Bihar | Aug 31, 2026