समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 31 अगस्त 2026
जिला उद्योग केंद्र, बक्सर में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र बक्सर में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक की गई।
बैठक में संबंधित योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु सभी संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पारंपरिक उत्पादों की इकाइयों की स्थापना के स्थान पर ऐसी औद्योगिक इकाइयों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया। जिनमें उत्पादों का Value Addition मूल्य संवर्धन) किया जाता हो, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसरों में वृद्धि हो सके।
उद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत समीक्षा अवधि में 13 लाभुकों के ऋण स्वीकृत किए गए। जिनमें कुल 1,18,15,300 की राशि शामिल है। वहीं 14 लाभुकों को ऋण का भुगतान किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 1,12,23,900 की राशि वितरित की गई।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, एमएसएमई मित्र, जिला संसाधन सेवी, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं संबंधित लाभुक उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाने तथा ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary Industries Department, Bihar #IPRDBihar #bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #buxar
1 views | Buxar, Bihar | Aug 31, 2026