पटना ग्रामीण: भूतनाथ में स्कूटी लगाने को लेकर विवाद, मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ में 1 मार्च को स्कूटी लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं 2 मार्च को इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार शाम 6:42 बजे पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।