पटना ग्रामीण: पटना: वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिलाओं के लिए शुरू होगी पिंक बस
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2025-26 के बजट में बिहार की महिलाओं के लिए कई बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसे लेकर पटना में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि राज्य के प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस की शुरुआत की जाएगी।