पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री अशोक चौधरी मौजूद रहे
जदयू कार्यालय में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान फूलों का माला भी स्टेज पर मौजूद नेताओं को पहनाया गया।