पटना ग्रामीण: दिलीप जायसवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
भाजपा कार्यालय में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे दिलीप जायसवाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। बता दें कि भाजपा के प्रदेश परिषद की बैठक कल यानी कि मंगलवार को होने वाली है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाना है।