पटना ग्रामीण: महिलाओं के लिए घोषणाओं पर खुश हुए सीएम नीतीश कुमार, सदन में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई
सदन में सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वर्ष 2025-26 बजट पेश किया। जिसमें 3 लाख 17 हजार करोड़ रूपये के पेश किए गए बजट में महिलाओं में लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई। महिलाओं के लिए किए गए घोषणाओं को सुन सीएम नीतीश कुमार काफी खुश हो गए।