गरोठ: महिला से मारपीट और गाली-गलौज, तीन महिलाओं पर मामला दर्ज
गरोठ थाना क्षेत्र के गारियाखेड़ी गांव में महिला के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार फरियादिया धापूबाई मीणा ने शिकायत दर्ज कराई कि 11 मई की सुबह घर के बाहर गांव की ही तीन महिलाओं ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।