जयसिंहनगर: देवरा में कुआं में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा में एक व्यक्ति का शव कुआं मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि देवरा में एक व्यक्ति का शव कुआं में मिला है, जिस पर सूचना पर मौके स्थल पर पहुंच कर शव को कुआं से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।